उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

सिक्किम में हुए सड़क हादसे में उन्नाव का लाल शहीद

संवाददाता सचिन पाण्डेय

शुक्रवार को तीन वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। तभी जेमा के रास्ते में आर्मी का 1 ट्रक खाई में गिर गया। जिसमे 16 जवानों की मौत हो गई, 4 जवान घायल हैं। जिसमे उन्नाव के एक जवान श्याम यादव भी शहीद हो गए। सैनिक के शहीद होने की घटना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जनपद के हिलौली ब्लॉक के गांव ककरारीखेड़ा निवासी सुन्दर लाल यादव का पुत्र श्याम यादव उम्र 30वर्ष साल 2011में सेना में भर्ती हुआ था। इस समय उसकी तैनाती सिक्किम में थी। पिता ने बताया की श्याम 8दिसम्बर को ही ड्यूटी पर गया था। हादसे की खबर सुन शहीद के घर में ढांढस बांधने वालों का तांता लगा हुआ है।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button