
हमीरपुर । बुधवार को देर शाम पचखुराखुर्द निवासी रामबरन अरख (28) किसी कार्य से बाइक से बिना हेलमेट लगाए कस्बे की ओर आ रहा था। मुंडेरा मार्ग में भौनिया मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक चकनाचूर हो गई और रामबरन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।


