
संवाददाता इरफान कुरैशी
लखनऊ पुलिस आयुक्त एस0बी0 शिरडकर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपराधियों की धर पकड़ में सरोजनीनगर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, राजधानी लखनऊ (मध्य) क्षेत्र में थाना सरोजनीनगर ने दिनांक 26,10,22, को थाना कृष्णा नगर में पंजीकृत मु0अ0स0,456,22, धारा,3,1, यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अभियुक्त सोनू उर्फ राजेश यादव पुत्र शिवशंकर नि0 ग्राम अनौरा अमौसी थाना सरोजनीनगर लखनऊ मुखबिर खास की सूचना पर नादरगंज टी एस मिश्रा हॉस्पिटल जाने वाली रोड से समय दोपहर 13:50 बजे । गिरफ्तार कर हाथ लगी बड़ी सफलता। इसी क्रम में (मध्य) डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक, एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव,एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, द्वारा दिशा-निर्देश पर गठित की पुलिस टीम लगातार अपराधियों को धर पकड़ कर रही है। जिसमें आज थाना सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार आर्य, की नेतृत्व में पुलिस टीम को हाथ लगी सफलता। अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्यवाही की गई।




