
बरेली – उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दारोगा पर महिला ने शादी का झांसा देकर 11 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, इसी दौरान दारोगा ने मुकदमेबाजी छोड़कर पुलिस भर्ती की तैयारी करने की सलाह दी और नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। महिला का आरोप है कि दारोगा ने पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में संबंध समाप्त कर दिए। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है और जांच की जा रही है।
