-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ: 23 जून।





पी. एम. भटनागर जी की पुण्यस्मृति में गोमती नदी के पावन तट पर एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सेवाभावी कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, पूर्व मंत्री ओ. पी. सिंह और पूर्व मंत्री सुधाकर त्रिपाठी ने प्रसाद ग्रहण किया। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव, मनोज राय एवं उनकी पूरी टीम ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।
कानूनी और व्यापारिक क्षेत्र से सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रमेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष सतीश संजय मिश्रा, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री मनीन्द्र रंजन और प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार मंडल) संजय गुप्ता अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा इल्डर्स कमेटी के सदस्य के के दीक्षित और भारी संख्या में अधिवक्तागणों ने सेवाभाव से भंडारे के संचालन में सहयोग दिया।

