लखनऊ,19 मई।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आवास पर ज्येष्ठ माह एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित विश्व विख्यात भजन गायक श्री अजय याग्निक जी के मुखारबिंद से “सुंदरकांड पाठ” के पावन कार्यक्रम में पधारे यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ “सुंदरकांड पाठ” का श्रवण किया गया।
इस पुनीत अवसर पर मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, मा० मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर जी, मा० सांसद, राज्यसभा डॉ० दिनेश शर्मा जी, मा० राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री बलदेव सिंह औलख जी, मा० महापौर, लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, अपर मुख्य सचिव श्री संजय प्रसाद जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।






