
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस क्रम में 20 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के तबादले किए गए हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, बांगरमऊ थाना में तैनात कांस्टेबल शोभित कुमार और रजत तोमर को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना सफीपुर से आरक्षी राघवेंद्र गुर्जर को मौरावां और समर बहादुर सिंह को असोहा थाने में नई तैनाती दी गई है। आसीवन थाना में तैनात आरक्षी रमाकांत को बारासगवर थाना स्थानांतरित किया गया है।
मुख्य आरक्षी भैयालाल को बांगरमऊ से गंगाघाट तथा बिहार थाना में तैनात आरक्षी प्रमोद कुमार को भी गंगाघाट भेजा गया है। सफीपुर से आरक्षी रामबरन को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है। हसनगंज थाना से मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को बीघापुर और आरक्षी देवेश पाल को बिहार थाना भेजा गया है।
इसके अलावा, औरास थाना से मुख्य आरक्षी त्रिवेणी प्रसाद को बांगरमऊ और महिला आरक्षी रंजना को फतेहपुर चौरासी थाना स्थानांतरित किया गया है। सोहरामऊ थाना से आरक्षी राजेंद्र सिंह को सफीपुर भेजा गया, जबकि आरक्षी मुकुल को पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है।
एसएसपी के आदेश के तहत आरक्षी पवन कुमार को सफीपुर से बेहटा मुजावर तथा मुख्य आरक्षी गोविंद यादव को बांगरमऊ से अचलगंज भेजा गया है। मुख्य आरक्षी सुभाष चंद्र को बेहटा मुजावर से सोहरामऊ, आरक्षी राजेश सिंह को बांगरमऊ से पुरवा और मुख्य आरक्षी हिमांशु सिंह को पुलिस लाइन से बांगरमऊ थाने में तैनाती दी गई है।
वहीं मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार को पुलिस लाइन से प्रोविजनल लाइन शाखा में सहायक भर्ती क्लर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


