
कानपुर।।रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों की हालत पस्त.
एक के बाद एक अपराधी भेजे जा रहे हैं काल कोठरी में.
इसी कड़ी में 4 और शातिर चोर दबोचे गए.
पकड़े गए अभियुक्त राम जी, आफताब अंसारी उर्फ अल्ताफ, कमल कुमार व रामू हैं.
चारों अभियिक्तों के पास से 2 अदद पुराने सफेद धातु के लोटे, एक अदद घंटा पीली धातु, एक अदद थाली पीली धातु, 2 अदद ज्योति पीली धातु, एक अदद कटोरी पीली धातु व एक अदद पुराना कलश पीली धातु का बरामद.
चारों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा गया है न्यायालय.
थानाध्यक्ष कमलेश राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक आकाश मिश्रा, नौशाद अहमद, अवनीश श्रीवास्तव, विकास यादव, रोहित राजकुमार, आरक्षी शंकर, रि. आरक्षी कपिल कुमार व रामवीर सिंह ने इस गिरफ्तारी व बरामदगी को दिया अंजाम.


