
कानपुर।।कानपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोविंद नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी बाबूपुरवा दिलीप सिंह के निर्देशन में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से एक शातिर लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चालक लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपियों के पास से लूटा गया एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बैटरी ऑटो भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी वाहन चालक बनकर वारदातों को अंजाम देते थे और काफी समय से पुलिस की निगरानी में थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गैंग अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।



