
किशनपुर/फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान विजयीपुर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। आदित्य त्रिवेदी ने प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी आवश्यकताओं से अवगत कराया। साथ ही भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को जनसेवा से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। इस मुलाकात को विजयीपुर क्षेत्र के विकास और भाजपा संगठन की मजबूती के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा

