
लखनऊ।।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद वसंत कुंज में लाखों की चोरी स्थानीय लोगों में आक्रोश !!
लखनऊ राजधानी के वसंत कुंज स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना कॉलोनी सेक्टर 6/30 सेक्टर-I में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है
जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति के घर चोरों ने धावा बोलते हुए लगभग 15 लाख रुपये के गहनों और करीब 70 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग घर से बाहर गोंडा शादी समारोह में गए थे !
मौका पाकर चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई!
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है
लेकिन पुलिस गश्त नजर नहीं आती। लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरियों से क्षेत्रवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं *सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी



