
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया।
परेड में जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
एसएसपी ने जवानों की अनुशासन व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस लाइन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था व प्रशिक्षण गतिविधियों की समीक्षा की गई।
परेड के दौरान जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
क्षेत्राधिकारी लाइन बिनी सिंह भी मौजूद रहीं।
प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय ने परेड व्यवस्था संभाली।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने जवानों की कार्यकुशलता की सराहना
