
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पंचायती राज कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त
ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण में देरी पर एडीओ पंचायत सुमेरपुर का वेतन रोकने के निर्देश।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
15 दिन के भीतर सभी लंबित ऑडिट प्रस्तरों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश।
वित्तीय अनियमितता मिलने पर कठोर कार्रवाई और रिकवरी की चेतावनी।
एडीओ पंचायतों से बजट, व्यय और अवशेष धनराशि का विवरण मांगा गया।
प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर विकसित करने के निर्देश।
डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत भवन व अंत्येष्टि स्थल निर्माण कार्यों की समीक्षा।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था मजबूत करने पर जोर।
बरसात से पहले गांवों में सफाई और एंटी लार्वा अभियान चलाने के निर्देश।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ समेत सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
