
कानपुर।।आज 6 मई 2026 को महापौर ने ग्रीन पार्क चौराहे का किया निरीक्षण
सीएम ग्रिड की फुटपाथ की चौड़ाई ज्यादा और सड़क की चाड़ाई कम होने की खबरों एवं जनता के विरोध को देखते हुए महापौर महोदया अभियन्त्रण विभाग की टीम लेकर ग्रीन पार्क चौराहे पर पहुंची.
फुटपाथ की नाप जोख कराई गई। तो दोनो तरफ फुटपाथ साढ़े आठ मीटर चौड़े मिले। महापौर ने कहा कि इस रोड पर स्कूल भी हैं। जाम की स्थित बनी रहेगी
आधे से ज़्यादा फुटपाथ पर अवैध कब्ज़ा देख कर महापौर ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब अभी यह स्थिति है। तो आगे क्या होगा? फुटपाथ पर कब्जे न हो इसके लिए योजना बनाई जाए.
मौके से ही महापौर ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मोबाइल पर बात की और सीएम ग्रिड की कार्ययोजना की जानकारी लेकर सुझाव दिए.



