
कानपुर।।पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम क़ासिम आबिदी का निरीक्षण जारी.
डीसीपी वेस्ट ने आज 6 मई 2026 को थाना पनकी क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया चौकी का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, अभिलेखों, शस्त्रों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया.
इस दौरान डीसीपी वेस्ट ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी एवं सतर्कता का मूल्यांकन भी किया.
डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने कर्मचारियों को क्षेत्र में पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नज़र रखने का दिया निर्देश.
साथ ही डीसीपी वेस्ट द्वारा अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए.



