
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। सुबह से बादल छाए रहे और करीब 15 मिनट की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई, न्यूनतम 26°C और अधिकतम 34°C रहने का अनुमान है।
बीते दिनों की तेज धूप और लू से परेशान लोगों ने इस बदलाव से राहत महसूस की। सड़कों पर भीड़ कम रही और ठंडी हवाओं का असर दिखा।
हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पड़ी या सुखाई जा रही गेहूं की फसल भीगने से गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।


