
वाराणसी।। धर्म की नगरी काशी की सड़कों पर अव्यवस्था फैलाने वालों की अब खैर नहीं। कोतवाली क्षेत्र की कमान संभाल रहे एसीपी विजय प्रताप सिंह के कड़े तेवरों ने शहर के अतिक्रमणकारियों और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों की नींद उड़ा दी है।
गुरुवार को ‘तेज-तर्रार’ छवि के धनी एसीपी विजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ खुद सड़कों पर उतरे। मैदागिन से कबीर चौरा होते हुए लोहटिया चौराहे तक किए गए इस
पैदल गस्त ने साफ़ संदेश दे दिया कि वर्दी का इकबाल कायम है। अभियान के दौरान उन्होंने न केवल अतिक्रमण हटाया, बल्कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों को मौके पर ही सबक सिखाया।
बड़ी कार्रवाई
वाहन सीज गंभीर उल्लंघन करने वाले 05 वाहनों को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया।
ई-चालान ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने वाली
30 गाड़ियों का चालान काटते हुए भारी जुर्माना वसूला गया।
अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ: दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि यदि सामान सड़क पर आया, तो कानूनी कार्रवाई तय है।
एसीपी विजय प्रताप सिंह की इस सक्रियता की जनता सराहना कर रही है। उनके इस ‘हंटर’ ने यह साफ कर दिया है कि वाराणसी की सड़कों पर अब केवल कानून का राज चलेगा, मनमानी का नहीं। “सड़कें आम जनता के चलने के लिए हैं, अवैध कब्जे या स्टंटबाजी के लिए नहीं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।” > — विजय प्रताप सिंह, एसीपी कोतवाली


