ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।युवती व मंगेतर आत्महत्या मामले में दो गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैटिंग से हुआ खुलासा। युवक के पिता की तहरीर पर हुई रिपोर्ट दर्ज। सर्विलांस टीम ने किया खुलासा।
जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र के गौरी त्रिभानपुर निवासी सूरज ने 16 अप्रैल को फंदा लगाकर जान दे दी थी। युवक की मौत के अगले दिन मंगेतर थाना क्षेत्र के ही मोहिद्दीन पुर(राजापुर) निवासी कोमल ने भी जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी।
नवंबर में होनी थी शादी-सूरज व कोमल की इंगेजमेंट (गोदभराई) 16 फरवरी को हो गई थी। नवंबर में शादी होनी थी। सूरज के पिता महेश लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर तीन फोन नंबर देकर बेटे को फोन पर धमकाने, शादी तोड़ने के लिए आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप लगाया था।
पुलिस की सर्विलांस जांच में मोहद्दीपुर निवासी आशीष गौतम और दही क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर को मामले में आरोपी पाया गया। इन दोनों के सूरज के फोन पर चैटिंग की पुष्टि हुई है।
थाना अध्यक्ष बृजेश शुक्ला ने बताया कि सर्विलांस जांच से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक को जेल भेज दिया गया है जबकि बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया है।


