
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।खेत में लगे ट्यूबवेल में पानी पीने गई युवती की दुपट्टा फंसने से मौत। भाई को खाना लेकर गई थी युवती। प्यास लगने पर खेत में लगे ट्यूबवेल में पानी पीने गई थी।पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संसार।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठूखेड़ा निवासी सुरेश की बेटी शिवकन्या (15) सोमवार को दोपहर खेत की सिंचाई कर रहे भाई टिल्लू को खाना देने गई थी।
ट्यूबवेल में पानी पीने के दौरान हुआ हादसा – युवती ट्यूबवेल पर जाकर पानी पीने लगी उसी समय ट्यूबवेल की कप्लिंग में दुपट्टा फंसने से उसके बाल भी फंस गए। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार- शिवकन्या तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार दबौली के सरैया घाट पर कर दिया।
शिवकन्या की मौत से मां रेशमा, पिता सहित अन्य परिजन बेहाल हैं।थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

