
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह एवं एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम संजीव कुमार सिंह द्वारा थाना अजगैन क्षेत्रान्तर्गत स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने टोल प्लाजा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं प्रवर्तन कार्यों का गहन मूल्यांकन किया।
अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी वाहनों की नियमित व सघन जांच सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखी जाए। साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए ओवरलोडिंग, बिना वैध दस्तावेज चल रहे वाहनों एवं अन्य उल्लंघनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



