
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए STEM रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के मार्गदर्शन में यह पहल तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
कार्यक्रम के तहत बच्चों को F1 रेसिंग कार मॉडल निर्माण, रोबोटिक्स, प्रोजेक्ट डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्राफिक डिजाइनिंग और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण भी कराया गया।
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं के बाद अब 9 से 13 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। सिकंदरपुर सरोसी बीआरसी पर कार्यशाला का शुभारंभ डीएम गौरांग राठी ने किया। अधिकारियों ने छात्रों को वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान और तकनीकी नवाचार के महत्व से अवगत कराया। 15 अप्रैल को अंतिम चरण में छात्र अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।



