
लखनऊ।।राजधानी लखनऊ में पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम और थाना नाका हिण्डोला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑटो में बैठी महिला का बैग काटकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी सीज कर दिया है और चोरी किए गए पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं।
घटना का पूरा मामला
दिनांक 31 मार्च 2026 को पीड़िता श्रीमती नीतू तिवारी, निवासी बड़ी जुगौली थाना गोमतीनगर, ने थाना नाका हिण्डोला में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, ऑटो से यात्रा के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग काटकर उसमें रखे सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे।
इस संबंध में थाना नाका हिण्डोला में मु0अ0सं0 44/2026 धारा 305(ख)/317(2)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जिसकी विवेचना एसआई विश्वजीत सिंह द्वारा की जा रही थी विवेचना के दौरान एसआई विश्वजीत सिंह की तत्परता और सक्रियता के चलते आज तीनों चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है
संयुक्त पुलिस कार्रवाई
थाना नाका पुलिस और पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 7 अप्रैल 2026 को रात 9:59 बजे दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
मोहम्मद इकरार उर्फ कल्लू (37 वर्ष), बाराबंकी / वर्तमान सरौली विकासनगर लखनऊ
अरमान (43 वर्ष), गौस नगर खुदानपे, थाना मडियांव लखनऊ
अफजाल अहमद (45 वर्ष), बिजनौर।
बरामदगी पीली धातु के 05 ठोस तार (कुल वजन 11.380 ग्राम)
अनुमानित कीमत — लगभग डेढ़ लाख रुपये घटना में प्रयुक्त ऑटो UP32VN6221 सीज।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अकेली महिला या यात्री को ऑटो में बैठाते थे। कुछ दूरी चलने के बाद उनका साथी भी ऑटो में बैठ जाता था और ध्यान भटकाकर बैग काटकर आभूषण व नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी के माल को पहचान से बचने के लिए गलाकर नया आकार दे देते थे।
आपराधिक इतिहास
अफजाल अहमद
गोवध अधिनियम का मामला (2020)
आर्म्स एक्ट के दो मामले (2024)
मोहम्मद इकरार उर्फ कल्लू
एनडीपीएस एक्ट का मामला (2019)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा
एसएसआई अवधेश यादव
एसआई विश्वजीत सिंह
एसआई अजीत राय
एसआई शुभम पराशर, कांस्टेबल नितिन चौधरी, कांस्टेबल सुधीर कुमार, पश्चिमी जोन सर्विलांस टीम
एसआई रंजीत सिंह (प्रभारी)
एसआई अंकित बालियान, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप तिवारी
नाका हिण्डोला पुलिस की इस कार्रवाई से ऑटो में होने वाली टप्पेबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने में बड़ी सफलता मिली है।



