
लखनऊ।।मोहनलालगंज में ‘हिट एंड रन’ का खौफनाक मामला सामने आया है। बीती 31 तारीख को अंबालिका कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो किशोरों को बेरहमी से कुचल दिया।
इस भीषण टक्कर में 12 वर्षीय अर्पित चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो वर्तमान में KGMU ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
घटना को कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश है।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि तहरीर के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मासूम अर्पित को अब तक होश नहीं आया है।
पुलिस की सुस्ती और फरार आरोपी ने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।



