-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ, 2 अप्रैल।



आशियाना स्थित सेक्टर-एच, एल.डी.ए. कॉलोनी की गुलमोहर सोसायटी द्वारा हनुमान जयन्ती के पावन अवसर पर भव्य ‘हनुमान जयंती उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय निवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
सुमधुर सुन्दरकाण्ड का पाठ
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार शाम को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (निकट गुलमोहर पार्क) में हुई। उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘संगीतयमय सुन्दरकाण्ड’ का पाठ रहा, जिसकी सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित सभी भक्तगणों को भावविभोर कर दिया। हनुमान जी के भजनों और चौपाइयों से पूरा वातावरण भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद (वार्ड हिन्द नगर) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के सफल संचालन में सोसायटी के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, सचिव बलवन्त सिंह, कोषाध्यक्ष एस.के. श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों—अजय बंसल, अभिषेक बाजपेई, जे.एन. शर्मा, पी पी श्रीवास्तव, परितोष रंजन और विजय यादव का विशेष योगदान रहा। अन्य आगन्तुक भक्त जनों में अखिलेश दीक्षित,सचिन सिंह,डी एन सिंह, ,टीपी सिंह, राजकुमार शुक्ला, गुड्डू सिंह आदि कई लोगों ने सहभागिता की।
भंडारे का आयोजन
सुन्दरकाण्ड के समापन के पश्चात विधि-विधान से आरती की गई और बजरंगबली को भोग लगाया गया। इसके उपरान्त प्रसाद वितरण के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तजनों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय मन्दिरों की कुछ झलकियां
स्थानीय अन्य मंदिरों में भी धूमधाम से हनुमान जयन्ती के अवसर पर पूजा पाठ हुआ और भक्त जनों ने प्रसाद चढ़ाया।




श्री चन्द्रिका देवी मन्दिर,बंगला बाजार
(सभी फोटोग्राफ आर के श्रीवास्तव, प्रमुख संवाददाता)



