
फतेहपुर।।थाना हथगांव पुलिस द्वारा घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक- 31.03.2026 को थाना हथगांव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 55/2026 धारा 191(2)/191(3)/109(1)/115(2) बीएनएस थाना हथगांव जनपद फतेहपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त क्रमशः 1-मोहम्मद अनस उर्फ छोटू पुत्र सरवर अली उर्फ पप्पू निवासी वार्ड नंबर 3 डिघवारा जनपद फतेहपुर उम्र 24 वर्ष, 2-इश्तियाक पुत्र अनवर अली निवासी वार्ड नंबर 6 डिघवारा कस्बा हथगाव थाना हथगांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।


