
बांदा -बांदा में सोमवार को पशु मित्र/पशु मैत्री वेटनरी किसान सेवा समिति ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री उ०प्र० को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कई बिन्दुओं पर कार्यवाही करने की मांग की गई जिनमें पैरावेट / पशु मंत्री/ वैक्सीनेटर को नियमित मासिक मानदेय लागू कराया जाने, पशु गणना, एफ.एम.डी. कृत्रिम गर्भाधान का बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने, सभी संबंधित लोगों को बीमित किए जाने, निराश्रित बेसहारा गौवंश सुपुर्दगी सन् 2023 से लेकर सन् 2025 तक के सभी लाभार्थियों के फार्म जो कि पशु चिकित्सालयों में आज भी रखे हुये हैं उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन कराकर लाभार्थियों को भरण-पोषण हेतु शासन से मिलने वाली धनराशि उपलब्ध करायी जाने की मांग रखी गई है।इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।


