अमेठी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने सूचित किया है कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी परिसर में आई०टी०आई० पास आउट प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार/अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में मारूती सुजुकी गुजरात प्लाण्ट कम्पनी प्रतिभाग कर रही है तथा उक्त कम्पनी हेतु आई०टी०आई० उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र व उसकी दो प्रमाणित छायाप्रति, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 04 पासपोर्ट साइज फोटो बैंक डिटेल्स इत्यादि के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज, अमेठी के कैम्पस में प्रातः 11.00 बजे उपस्थित होकर रोजगार/अप्रेन्टिस मेले में प्रतिभाग कर सकते है।


