
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में सख्त दिखे डीएम घनश्याम मीणा।
50 लाख से अधिक और कम लागत वाली परियोजनाओं की हुई समीक्षा।
डीएम ने सभी परियोजनाएं दो माह में पूरी करने के दिए निर्देश।
गुणवत्ता से समझौता करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई की चेतावनी।
मानकों के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराने के निर्देश जारी।
सत्यापन समिति द्वारा बताई गई कमियां तुरंत दूर करने को कहा।
लंबित परियोजनाओं की हैंडओवर रिपोर्ट शीघ्र सौंपने के निर्देश।
जमीन संबंधी विवाद होने पर एसडीएम से समन्वय करने को कहा।
लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी।
बैठक में सीडीओ कृति राज समेत कई अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे



