
अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति (बैंकर्स) की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सीडीओ ने वित्तीय समावेशन योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वार्षिक ऋण योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित अन्य योजनाओं हेतु लंबित आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ने समस्त बैंकों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित आवेदन पत्रों को शीघ्र निस्तारित किया जाए, अस्वीकृत की गई पत्रावली पर कारण स्पष्ट रूप से लिखा जाए, इसके साथ ही उन्होंने विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत आवेदन पत्रों को बैंकों को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ने सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करें किसी भी स्तर पर आवेदनकर्ता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक के दौरान जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव पाण्डेय, जीएमडीआईसी, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बैंकर्स मौजूद रहे।


