
लखनऊ।काकोरी थाना क्षेत्र के चकौली गांव के पास आउटर रिंग रोड सर्विस रोड किनारे बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल उतारे जाने का मामला सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक, सड़क किनारे बनी झोपड़पट्टी में टैंकरों से खुलेआम ईंधन उतारा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह काला कारोबार पिछले कई वर्षों से लगातार चल रहा है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह का अवैध काम न सिर्फ सरकार को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध कारोबार यूं ही चलता रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक 24 घंटों में लगभग 2000 हज़ार लीटर से अधिक मात्रा में उतारा जाता है डीजल पेट्रोल।


