
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को उन्नाव पुलिस ने दिलाई बड़ी राहत।
बच्चा गोद दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया से हुई थी ठगी।
पीड़िता से 17 हजार रुपये की गई थी धोखाधड़ी।
8 अक्टूबर 2025 को साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी शिकायत।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम ने शुरू की जांच।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी रकम कराई गई वापस।
30 मार्च 2026 को पीड़िता को मिले पूरे 17 हजार रुपये।
कार्रवाई में चंद्रकांत मिश्रा, राजेश यादव व सोनिया शर्मा की रही अहम भूमिका।
पैसा वापस मिलने पर पीड़िता ने उन्नाव पुलिस का जताया आभार।


