
लखनऊ। गौ रक्षा के लिए समर्पित फरसा बाबा की कथित रूप से गौ तस्करों द्वारा हत्या किए जाने की घटना ने क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों और गौ सेवकों में भारी रोष देखा जा रहा है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए फरसा बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि फरसा बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन गौ माता की सेवा और रक्षा में समर्पित किया था, और उनकी इस प्रकार से हत्या अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फरसा बाबा के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष राय, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अतुल शर्मा, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहें |


