
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल महिला की 7 दिन बाद मौत।
इलाज के दौरान कानपुर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम।
मृतका प्रीती (21) पत्नी कमलेश, कन्नौज जिले की रहने वाली थी।
11 मार्च की शाम पति के साथ बाइक से घर लौटते समय हुआ था हादसा।
मद्दन नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने मारी थी टक्कर।
हादसे में प्रीती गंभीर रूप से हो गई थी घायल।
एक माह से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी।
सोमवार को इलाज के दौरान हो गई मौत।
मृतका का एक माह का मासूम बेटा हुआ मां से वंचित।
घटना से परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।



