
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।बिछिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डीह-2 में विशेष अभिभावक बैठक आयोजित।
एसआरजी डॉ. रचना सिंह ने अभिभावकों के साथ परीक्षा को लेकर की चर्चा।
बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर दिया गया विशेष जोर।
त्योहारों और स्थानीय मेलों के कारण बच्चों की उपस्थिति हो रही प्रभावित।
अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों से फोन पर संपर्क कर कारण जाना गया।
बैठक में अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के महत्व के बारे में किया गया जागरूक।
लगातार अनुपस्थिति से बच्चों के पढ़ाई में पीछे रहने की दी गई जानकारी।
विद्यालय में चल रही शैक्षिक गतिविधियों व प्रोजेक्ट कार्यों के बारे में बताया गया।
16 मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर की गई अपील।
अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गई।


