
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट।
डीएम ने पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालकों को दिए सख्त निर्देश।
जनपद में ईंधन और गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने पर जोर।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से लगातार संपर्क में है प्रशासन।
पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश।
अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत होगी कार्रवाई।
पूर्ति निरीक्षकों को क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश।
आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
प्रशासन ने कहा—जनपद में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता।


