जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना को लेकर नई प्रेस विज्ञप्ति जारी।
योजना की सभी 6 श्रेणियों का लाभ लेने के लिए अब वार्षिक आय प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया।
योजना के लिए परिवार की अधिकतम वार्षिक आय सीमा 3 लाख रुपये निर्धारित।
आय प्रमाण-पत्र की संख्या पोर्टल पर दर्ज कर उसका सत्यापन ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से किया जाएगा।
जन्म पर बालिका को पहली श्रेणी में 5000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
एक वर्ष तक पूर्ण टीकाकरण के बाद दूसरी श्रेणी में 2000 रुपये मिलेंगे।
कक्षा 1 में प्रवेश पर 3000 और कक्षा 6 में प्रवेश पर 3000 रुपये की सहायता।
कक्षा 9 में प्रवेश पर 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
कक्षा 10/12 उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा में प्रवेश पर 7000 रुपये मिलेंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी उन्नाव ने आमजन से योजना का लाभ लेने की अपील की।

