लखनऊ, 11 मार्च।

आज उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पदाधिकारियों ने निदेशक सूचना महोदय से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के सभी समाचार पत्रों को नियमित रूप से विज्ञापन उपलब्ध कराए जाने तथा एजेंसियों के माध्यम से लंबित बकाया भुगतान शीघ्र कराने का अनुरोध किया।
इस विषय को गंभीरता से लेते हुए निदेशक सूचना महोदय ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। पत्रकार हितों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक पहल सराहनीय है।
इस महत्वपूर्ण सहयोग एवं सकारात्मक आश्वासन के लिए निदेशक सूचना महोदय का हृदय से आभार।
— आकाश शेखर शर्मा



