
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित।
महिला कल्याण विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं को किया सम्मानित।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिकंदरपुर सरोसी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा, एसडीएम प्रज्ञा पांडे व सामाजिक कार्यकर्ता मृदुला अस्थाना को किया गया सम्मानित।
खेलो इंडिया फुटबॉल खिलाड़ी उन्नति विश्वकर्मा व एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रशिष्टि को भी मिला सम्मान।
शिक्षा क्षेत्र की कई शिक्षिकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन नीलिमा अवस्थी व ट्रांसजेंडर बोर्ड की अध्यक्ष लकी किन्नर भी सम्मानित।
विधायक पंकज गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में 450 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।



