
संवाददाता सचिन पांडे
उन्नाव: बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर मंदिर के बगल में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता के आह्वान पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम में लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ फूलों की होली खेली।
होली मिलन समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी उपस्थित रहे।
भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
समारोह में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।



