
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव: भारत–न्यूजीलैंड के फाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत की कामना को लेकर आज उन्नाव के बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर मंदिर में हवन–पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधिवत पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की विजय की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी भी मौजूद रहे।
हवन पूजन में भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंदिर परिसर में देश की जीत के लिए विशेष मंत्रोच्चार के साथ आहुति दी गई।
नेताओं व कार्यकर्ताओं ने टीम इंडिया की सफलता के लिए कामना की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
पूजा के बाद सभी ने भारत की जीत की उम्मीद जताई।



