
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना।
जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-I ने दिखाई हरी झंडी।
जिला न्यायालय परिसर से सुबह 10 बजे प्रचार वाहन किया गया रवाना।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर कार्यक्रम।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रत्नेश दीप कमल आनंद ने दी जानकारी।
प्रचार वाहन शहर के प्रमुख मार्गों से होकर करेगा जागरूकता अभियान।
बड़ा चौराहा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा समेत सार्वजनिक स्थलों पर होगा प्रचार।
तहसीलों तक पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद।
14 मार्च को जनपद में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।



