
संवाददाता सचिन पांडे
उन्नाव के सरोसी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का आयोजन।
कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।
भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर किया माल्यार्पण।
कार्यकर्ताओं के साथ वंदे मातरम् का उद्घोष कर राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश।
विधायक पंकज गुप्ता ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान।
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने पर दिया विशेष जोर।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद।
जिला महामंत्री विपिन मिश्रा, प्रवीण सिंह नूतन व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी की सहभागिता।
बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।



