
कानपुर।।थाना चौबेपुर अपडेट।
दबोचा गया शातिर चोरों का गैंग,चौबेपुर पुलिस ने किया चोरी का बड़ा खुलासा।
पकड़े गए चोर गैस सिलेंडर व शराब पर साधते थे निशाना
एक दो नही पूरे सात चोर गिरफ्तार
मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र का
अभियुक्त नकब लगा कर देते थे चोरी को अंजाम.
पकड़े गए अभियुक्त आदित्य उर्फ गोलू,प्रांशु सिंह,आर्यन तिवारी, प्रवीण तिवारी,प्रांशु गौतम, आयुष कठेरिया व संतोष कुशवाहा हैं.
उपरोक्त अभियुक्तों ने 24 फरवरी की रात को ताला तोड़ कर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की गैस एजेंसी से 127 भरे सिलेंडर, 7 खाली सिलेंडर व 3 कमर्शियल सिलेंडर चुराए थे.

अभियुक्तों की निशानदेही पर 43 अदद गैस सिलेंडर एचपी कंपनी, 90 अदद क्वार्टर देसी मस्तीह ब्रांड,14 कैन बीयर ट्यूबर ब्रांड,19 अदद क्वार्टर अंग्रेज़ी माउंटेन ओक ब्रांड,एक अदद क्वार्टर 8 पीएम गोल्ड,एक अदद क्वार्टर बंटी प्रीमियम वोदका बरामद.
सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में वरिष्ट उप निरीक्षक अमित कुमार,उप निरीक्षक शेर सिंह, रनवीर सिंह,सुभाष चंद्र मौर्य,विजय प्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा,प्रदीप कुमार, पवन राजपूत,अमित सिंह, रोहित त्रिपाठी,दीपक कुमार,योगेंद्र सिंह,हेड कांस्टेबल चंद्रकांत व सुनील कुमार ने इस गिरफ्तारी को दिया अंजाम.



