
कौशाम्बी।।जनपद जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिटकहना गांव में नाली के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम के साथ उग्र भीड़ द्वारा धक्का-मुक्की और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार विवाद की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। स्थिति बिगड़ती देख मूरतगंज पुलिस चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी, तभी कुछ लोग अचानक आक्रोशित हो गए और पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे इस दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी कालिका प्रताप सिंह को चोट लगने की जानकारी है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मूरतगंज पुलिस चौकी के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे सूचना मिलते ही अभिषेक सिंह (सीओ चायल) सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



