जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव/बांगरमऊ। पुलिस की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट का शिकार हुए एक ट्रक को टोचिंग कर बांगरमऊ चौकी के पास एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ा कर दिया गया था। रात करीब 2:00 बजे लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस सड़क पर खड़े उसी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में कुल 35 यात्री सवार थे।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्रियों का इलाज जारी है। मृतकों में सीतापुर निवासी मुकेश शामिल हैं, जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे का शिकार बस आगरा फोर्ट डिपो की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि यदि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सुरक्षित स्थान पर हटाया जाता, तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पुलिस अपना पल्ला झाड़ते हुए बस चालक को झपकी आने की बात कह रही



