
उन्नाव।।जनगणना 2027 की तैयारियां जिले में तेज, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण।
कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में एडीएम वित्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया रहेगी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित।
पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक, होगा मकान सूचीकरण।
दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक होगी जनसंख्या गणना।
मकान व भवनों का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा दर्ज।
तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी बनाए जाएंगे चार्ज अधिकारी।
प्रगणक और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति व डाटा अपलोड की जिम्मेदारी तय।
पहली बार वेब पोर्टल से स्वगणना का मिलेगा विकल्प।
प्रशासन ने समयबद्ध और त्रुटिरहित जनगणना कराने का लिया संकल्प।



