
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना दुबग्गा की टीम को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाली महिलाओं के बैग से पैसे और कीमती आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का माल और नकदी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों की जांच के दौरान की गई। आभूषण चोरी 27 फरवरी 2025 को श्रीमती प्रिया यादव (निवासी उन्नाव) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैग से सोने के आभूषण (अंगूठी, टॉप्स और लॉकेट) चोरी हो गए हैं। इस संबंध में धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। नकदी चोरी 19 फरवरी 2026 को श्रीमती अनवरी (निवासी दुबग्गा) के बैग से 64,000/- रुपये चोरी हुए थे। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही थी।
पकड़ी गई दोनों महिलाएं मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। अनीता: पत्नी अमित, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा (उम्र करीब 30 वर्ष) मनीषा: पुत्री रोशन, निवासी पलवल, हरियाणा (उम्र करीब 20 वर्ष)।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है, पीली धातु के आभूषण 02 अंगूठी, 01 जोड़ी टॉप्स और 01 लॉकेट। नकदी चोरी किए गए रुपयों में से 6,000/- रुपये नकद।
इस सफल गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीकान्त राय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक लवकुश कुमार यादव, महिला उप-निरीक्षक दिव्या सिंह राठौर, नेहा वर्मा और उनकी टीम (मुख्य आरक्षी सुभान खान, आरक्षी विनोद कुमार, शानू निजाम व रूबी) का विशेष योगदान रहा।
कानूनी स्थिति: पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


