
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।हसनगंज कोतवाली प्रभारी के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत
बीते दिनों पत्रकार के साथ खबर कवरेज के दौरान की गई थी अभद्रता
कोतवाली प्रभारी अपनी कार्यशैली को लेकर आए सुर्खियों में
पीड़ित पत्रकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा शिकायती पत्र
अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी हसनगंज को सौंपी जांच
पीड़ित पत्रकार के पास कोतवाली प्रभारी द्वारा अपमानित करने के साक्ष्य मौजूद
बीती 26 फरवरी को पोस्टमार्टम हाउस पर पत्रकार अजय द्विवेदी द्वारा महिला की संदिग्ध मौत पर परिजनों के बयान अपने कैमरे में कैद कर रहे थे तभी कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने उनको खबर करने से रोका और उनको अमर्यादित शब्दों से अपमानित भी किया
कोतवाली प्रभारी के इस अमर्यादित व्यवहार से आहत होकर की शिकायत
पीड़ित पत्रकार का साफ कहना है अगर कोतवाली प्रभारी शरद कुमार पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सैकड़ों पत्रकार साथी एकत्र होकर करेंगे विरोध प्रदर्शन l



