
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। होली और रमजान को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसी।
थाना सफीपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित जनों से संवाद स्थापित किया।
जनपद में शांति बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया।
अफवाह या आपत्तिजनक पोस्ट पर कठोर वैधानिक कार्रवाई का किया ऐलान।
डिजिटल वालंटियर्स को सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश।
भ्रामक सामग्री की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया।
कार्यक्रम आयोजकों को समय, मार्ग और ध्वनि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के आदेश।
त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल और विशेष निगरानी की व्यवस्था की जाएगी।
सभी उपस्थित व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
