
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
अचलगंज/उन्नाव।।
रमजान माह एवं आगामी होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में व्यापक पुलिस गश्त की गई।
दिनांक 22.02.2026 को श्री मधुपनाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी बीघापुर एवं प्रभारी निरीक्षक अचलगंज मय पुलिस बल द्वारा कस्बा अचलगंज के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य बाजार एवं सर्राफा बाजार में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई तथा आवश्यकतानुसार चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और व्यापारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक अचलगंज ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित न करें।


